धान की बिक्री न होने पर किसानों का धरना जारी

Spread the love
रुद्रपुर।देवभूमि खबर।। राइस मिलर्स की हड़ताल के कारण धान की बिक्री न होने के विरोध में किसानों का धरना जारी है। किसानों के नमी वाले धान की बर्वादी हो रही है। वहीं राइस मिलर्स ने दूसरे दिन भी धान की खरीद नहीं की।
राइस मिलर्स ने सरकार की नीतियों के खिलाफ धान की खरीद बंद कर रखी है, जिससे किसानों का नमी युक्त धान सडने के कगार पर पहुंच चुका है। आज भी मंडी में धान की खरीदारी नहीं हुई। किसानों के सामने धान बेचने की समस्या है। चूंकि धान नमी वाला है इसलिए ज्यादा दिन नहीं रुक सकता। उधर किसान धान की खरीद न होने से परेशान हैं। शनिवार को किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में किसान धरने पर डटे रहे। उधर, आरएफसी ललित मोहन रयाल ने गत दिवस उत्तरांचल राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की, मगर उनकी मांगों को आरएफसी ने शासन स्तर की होने के कारण कोई समाधान नहीं दिया। जिस कारण राइस मिलर्स ने धान की खरीद शुरू नहीं की। सवाल यह है कि राइस मिलर्स चावल कहां खपाएं और किसान अपना धान किसे बेचे। सरकार के स्तर पर अभी समस्या के समाधान की पहल नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि जब तक उनके धान की खरीद शुरू नहीं होती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles