Categories: चमोली

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदान,मतगणना 14 जून को

Spread the love

  चमोली। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव के तहत सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।

रविवार को ठीक सुबह 8 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ। उप चुनाव में महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाताओं ने अधिक संख्या में मतदान किया। गोपेश्वर नगर पालिका में 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता सहित कुल 12903 मतदाता थे। जिसमें से 2122 महिला तथा 2375 पुरूष सहित कुल 4497 मतदाताओं ने मतदान किया। नगर निकायों के वर्ष 2018 में हुए सामान्य निर्वाचन में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 59.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 3833 महिला तथा 3813 पुरूष सहित कुल 7646 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर सांय तक वापस होगी। मतपेटियों को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में बनाये गए स्ट्रॉग रूम में सील करके कडी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। मतगणना 14 जून को संपन्न की जाएगी।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

4 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

7 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

7 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

7 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

7 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

8 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279