नैनीताल विधायक संजीव ने ली अधिकारियों की बैठक

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।
नैनीताल। नैनीताल के क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने अपने हल्द्वानी आवास पर बैठक लेते हुए विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने हेतु लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई,जल निगम,जल संस्थान विकास खंड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।

श्री आर्य ने कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ेने वाले सभी मोटर मार्गों को गढ्ढा मुक्त करने के साथ ही नये स्वीकृति मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र में स्वीकृति नये मोटर मार्ग की निविदा तुरंत आमंत्रित करते हुए कार्यों को तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बेतालघाट, भीमताल, रामगढ, कोटाबाग, से आये सहायक खण्ड विकास अधिकारियों से विकास खण्ड में चल रहे विधायक निधि के कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए विधायक संजीव आर्य ने गेहूं की बुआई से पूर्व हर हाल में नहरों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने कोटाबाग ब्लॉक के अमगड़ी गांव के 17 व्यक्तियो के घर भूस्खलन होने के कारण स्कूल में विस्थापित किये परिवारों को सरकार द्वारा पट्टा आवंटित करने और भवन निर्माण हेतु धन राशि स्वीकृत करने हेतु उप जिलाधिकारी नैनीताल व रामनगर से फोन के माध्यम समस्याओं को हल करने को कहा साथ ही दैवीय आपदा में विस्थापित परिवार जनों को आपदा राहत मुआवजा देने के लिए जोर दिया। आपदा पीड़ित परिवार जनों ने अपनी समस्या उपाध्यक्ष के समुख रखा जिसमें खाने-पीने रहने और रोजगार के होने वाली समस्याओं से अवगत किया। उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रतीक जैन द्वारा क्षति के आकलन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुधवार को रियाड गाँव भेजने को कहा गया है। पीड़ित परिवारों ने उपजाऊ भूमि के साथ-साथ फसल सभी नष्ट होने के कारण अकाल जैसे स्थिति बनने की जानकारी भी दी। बैठक में सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

16 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

16 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

18 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

18 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

18 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

18 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279