परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने डामटा में बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया

Spread the love

उत्तरकाशी ।    परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री श्री चंदन रामदास सोमवार को डामटा पहुंचे।  बीती सांय रिखाऊ खड्ड के समीप हुए बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने वाहन दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक प्रकट किया तथा शोक संतृप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में असहनीय दर्द को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं जांच के उपरांत ही वाहन दुर्घटना के तथ्य सामने आएंगे।

     कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता एवं क्षेत्रीय विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री से यमुनोत्री सड़क मार्ग विकासनगर-बड़कोट- पुरोला के चौड़ीकरण की कार्यवाही में तेजी लाने का अनुरोध किया। साथ ही पूर्व में बनाई गई सड़क मार्ग की डीपीआर शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया गया। विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की डीपीआर दो डिवीजन में विभक्त की गई है, उन्होंने डीपीआर को एक ही डिवीजन बड़कोट में सम्मिलित करने की मांग कैबिनेट मंत्री से की। कैबिनेट मंत्री ने सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की डीपीआर एक माह के भीतर शासन से केंद्र सरकार को भेजने एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता कर सड़क मार्ग की स्वीकृति दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। ताकि सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सकें। तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

    इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर सिंह चौहान,एसडीएम शालिनी नेगी,चतर सिंह चौहान, तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को घोषित किया उम्मीदवार

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक…

10 hours ago

श्रीनगर पुलिस ने 8.76 ग्राम स्मैक के साथ 3 शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार

श्रीनगर।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एसएसपी के सख्त…

10 hours ago

मोरी में 5.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन - 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार…

10 hours ago

उत्तरकाशी में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। एटीएम का शटर तोड़कर मशीन में छेड़छाड़ और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वेचौक,…

10 hours ago

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक में जागरूकता अभियान और पुनर्गठन पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक देहरादून में…

10 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279