कर्मचारियों व अधिकारियों के जीवन से खिलवाड़ कर रही सरकारः रघुनाथ सिंह नेगी

Spread the love

विकासनगर।देवभूमि खबर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री त्रिवेंद्र रावत की लापरवाही एवं अदूरदर्शिता का खामियाजा प्रदेश के हजारों कर्मचारी व अधिकारी भुगत रहे हैं। नेगी ने कहा कि यू-हेल्थ कार्ड योजना के तहत पंजीकृत कर्मचारियों, अधिकारियों व पेंशनर्स की संख्या 17,983 है तथा उनके द्वारा प्रतिवर्ष पद, वेतनमान के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कराया जाता है, लेकिन, शुल्क जमा कराने के बावजूद भी अधिकारियों, कर्मचारियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा इन अस्पतालों को बजट जारी न करना है। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इन अस्पतालों को भुगतान न होने के कारण इन्होंने अघोषित तौर पर इलाज करने से मना कर दिया है। नेगी ने कहा कि हैरानी की बात है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों से प्रतिवर्ष वेतन पद अनुसार क्रमशः 5000, 3500, 1500 व 700 रुपए वसूले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर पेंशनर्स से भी क्रमशः 2400, 1800, 720 व 360 रुपए निर्धारित हैं। शुल्क लिए जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को इलाज न मिलना बहुत बड़ा धोखा है। नेगी ने कहा कि इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या होगी कि इन जरूरी योजनाओं के लिए सरकार द्वारा बजट जारी न किया जाना तथा कर्मचारियों को उनके हाल पर छोड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश में त्रिवेंद्र का शो फ्लॉप हो चुका है तथा उन्हें घर पर आराम करने की जरूरत है। मोर्चा कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

5 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

8 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

8 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

8 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

8 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

9 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279