प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा कल रुद्रप्रयाग से करेंगें भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रप्रयाग।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कल 9 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का रुद्रप्रयाग से शुभारंभ करेंगें। इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु श्री माहरा आज देर शाम रुद्रप्रयाग पंहुचेगे।

रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के असहयोग आंदोलन की याद में स्वतंत्रता के 75 सालों बाद कांग्रेस देश के प्रत्येक जिले की तरह रुद्रप्रयाग में भी 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक भारत जोड़ो – तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है । यात्रा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी पूर्व विधायक मनोज रावत व सह प्रभारी प्रदीप थपलियाल को नियुक्त किया गया है।

श्री बिष्ट ने बताया कि कल 9 अगस्त 2022 को रुद्रप्रयाग के गुलाबराय बाजार से कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृृत्व में पदयात्रा प्रारम्भ कर बस अड्डे में ध्वजारोहण करेंगे उसके बाद यात्रा रुद्रप्रयाग बाजार से होते हुए तिमली , सुमेरपुर , रतूड़ा, घोलतीर , नगरासू होते हुए गौचर पंहुचेगी। जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की तिरंगा यात्रा सभा को संबोधित करेंगें। रुद्रप्रयाग जिले में दिनांक 9 व 10 अगस्त 2022 को रुद्रप्रयाग विधानसभा के विभिन्न स्थानों में तथा 13 व 14 अगस्त 2022 को केदारनाथ विधानसभा के विभिन्न स्थानों में कांग्रेस जन पदयात्रा व यात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रा आंदोलन की याद ताजा करेंगें। दिनांक 15 अगस्त 2022 को यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

देवभूमि खबर

Recent Posts

जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान

देहरादून। शराब की ओवररेटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल…

5 mins ago

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

उत्तरकाशी।प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का देहरादून में समापन

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा मिशन शक्ति के तहत गढ़वाल मंडल…

3 hours ago

अपर सहायक अभियंता, 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर के कालसी स्थित पीएमजीएसवाई कार्यालय में कार्यरत अपर सहायक अभियंता, सुन्दर सिंह चौहान…

4 hours ago

सेवा विस्तार के नियमों का दुरुपयोग कर रही है सरकार : राकेश राणा

टिहरी ।जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति…

4 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279