प्रमोशन में आरक्षण व सीधी भर्ती में पुराने आरक्षण रोस्टर को लागू करने की मांग को लेकर सचिवालय कूच

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रमोशन में आरक्षण और सीधी भर्ती में पुराने आरक्षण रोस्टर को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी कर्मचारियों ने राजधानी देहरादून में महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से कूच पहले बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई।
एससी-एसटी कर्मचारी बड़ी संख्या में पवेलियन ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने सभा की, जिसको कि कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। सभा के पश्चात कर्मचारियों ने रैली निकालते हुए सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से कुछ पहले प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। रोके जाने पर उन्होंने वहीं पर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ कर्मचारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो ये वर्ग सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन पर विचार करेगा। एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित यह महारैली में एससी व एसटी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। रैली को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने खूब नारेबाजी की। महारैली में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के कर्मचारी देहरादून पहुंचे थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

7 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

10 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

10 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

10 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

10 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

11 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279