प्रांतीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ग्रेड पे को डाउन ग्रेड के फैसले का किया विरोध

Spread the love

देहरादून। प्रांतीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की आहूत वर्चुअल बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कैबिनेट बैठक में लिए गए ग्रेड पे को डाउनग्रेड करने के फैसले का कड़े शब्दों में विरोध किया।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष महिपाल सिंह भोज ने कहा कि फार्मासिस्टों के ग्रेड पर को डाउन करने का फैसला फार्मासिस्टों के साथ कुठाराघात है उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

प्रांतीय महामंत्री प्रवेश उनियाल ने कहा कि सरकार फार्मासिस्टों व अन्य कर्मचारियों के कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों को भूल रही है ।कोविड-19 में जब सभी प्राइवेट अस्पताल कंपनियों ने हाथ खड़े कर दिए थे तब केवल सरकारी कर्मचारी ,स्वास्थ्य कर्मचारी ,पुलिस ही सड़कों पर नजर आ रही थी ।उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने घर से दूर रहकर जनसेवा कर लोगों को कोरोना से बचाया था। जिसमें कई कर्मचारी साथियों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी । उन्होंने कहा कि उस समय केवल सरकारी कर्मचारी ही सरकार के काम आए थे।उन्होंने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया।

बैठक में अध्यक्ष महिपाल सिंह भोज महासचिव प्रवेश उनियाल, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश काला ,उपाध्यक्ष अजय कांत गैरोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र बुटोला ,कोषाध्यक्ष शशि मोहन बलूनी ,अशोक लाल ,पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, धीरेंद्र उनियाल, विक्रांत डिमरी, सुरजीत कौर, विवेक व्यास आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

12 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

12 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

14 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

14 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

14 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

14 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279