Categories: चमोली

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा ,तेजी लाने के दिए निर्देश

Spread the love

चमोली।  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में वन-वे लूप रोड, बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं अस्पताल विस्तारीकरण के तहत संचालित कार्यो की गहनता से प्रगति समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर भी समस्या आ रही है, उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए। निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए इसमें तेजी लाना सुनिश्चित करें। जरूरी निर्माण सामग्री का पहले से स्टॉक रखें। आईएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। बदरीश झील, शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वीसी में अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी एवं निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

13 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

13 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

15 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

15 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

15 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

15 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279