भंडार कर्मचारी संघ सिंचाई के चुनाव में देशराज प्रांतीय अध्यक्ष व महेश उनियाल महामंत्री बने

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भंडार कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी के चुनाव में राजकीय उद्योगशाला खंड रुड़की के देशराज सिंह प्रांतीय अध्यक्ष एवं अवस्थापना खंड डाकपत्थर में कार्यरत महेश प्रसाद उनियाल प्रांतीय महामंत्री चुने गए।

यह चुनाव गढ़वाल मंडल विकास निगम के डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित भंडार कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान किया गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी रमेश रमोला और पूर्णानंद नौटियाल की देख-रेख में संपन्न हुई। संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में बीडी गंगवार को संरक्षक, राजकीय उद्योगशाला खंड रुड़की के देशराज सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष, अवस्थापना खंड डाकपत्थर में कार्यरत महेश प्रसाद उनियाल को प्रांतीय महामंत्री, नलकूप खंड देहरादून में कार्यरत शैलेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिंचाई खंड दुगड्डा में कार्यरत ईश्वर प्रसाद शर्मा को उपाध्यक्ष, अवस्थापना पुनर्वास खंड ऋषिकेश में कार्यरत नूतन पंवार को सहायक महामंत्री गढ़वाल, अनुसंधान एवं नियोजन खंड देहरादून में कार्यरत हरिओम सुकलाईवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सिंचाई खंड विकासनगर में कार्यरत विपिन कुमार को प्रसार सचिव, नलकूप खंड हरिद्वार मुख्यालय बाहदराबाद में कार्यरत विपिन कुमार को क्लेम सचिव और नलकूप खंड रुड़की में कार्यरत लव कुमार शर्मा को सम्प्रेक्षक चुना गया। इस द्विवार्षिक अधिवेशन में संघ के वरिष्ठ नेता रमेश रमोला और पूर्णानंद नौटियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ भंडारपाल, भंडारपाल, सहायक भंडारपाल शामिल हुए।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

7 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

7 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

9 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

9 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

9 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

9 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279