भाजपा कांग्रेस की केवल सत्ता प्राप्ति की राजनीति के खिलाफ जनोन्मुखी राजनीति उक्रांद का मूल मंत्र है :ऐरी

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल की केन्द्रीय संचालन समिति की बैठक जय श्री कालेज के मिटिंग हाल में अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए ऐरी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की केवल सत्ता प्राप्ति की राजनीति के खिलाफ जनोन्मुखी राजनीति उक्रांद का मूल मंत्र है उसी मूल मंत्र के साथ उक्रांद ने उत्तराखंड के बिकास के लिए राज्य की लड़ाई लड़ी राज्य बनने के बाद दल उत्तराखंड की राजनीति की मुख्य धारा में नहीं खड़ा हो पाया इस पर ही चिन्तन आज हमैं करना है बैठक में अध्यक्ष ने संगठन में नये सिरे से सदस्यता अभियान चलाने, प्रत्येक केन्द्रीय पदाधिकारी को बिकास खंड के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर ग्राम स्तर से मजबूत संघटन बनाने के निर्णय की जानकारी दी।डॉ शाकितशैल कपरवान ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। प्रत्येक सदस्य जो सक्रिय सदस्य होगा उसको ही पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाय।उन्होंने दल के कोष की व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय मीडिया प्रभारी विजय बौड़ाई ने कहा कि संचालन बैठक में अभी तक महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, सभी सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर ब्लाक से लेकर केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया तथा दल के लिये आगामी पांच वर्षों के लिए महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा जारी है।

बैठक में ऐरी के अलावा डा शक्तिशैल कपरवान,पुष्पेश त्रिपाठी,किशन मेहता सुनील ध्यानी बहादुर सिंह रावत, ललित बिष्ट,महेश परिहार, विजय बौड़ाई, डा वी के ओली, शिवराज बनौला ब्रह्मानन्द डालाकोटी,खड़क सिंह बगड्वाल,, राजेन्द्र बिष्ट, ऐस एन बिष्ट,भुवन जोशी,तेज सिंह कार्की,भानु जोशी , मोहन कांडपाल, दिनेश नौटियाल, दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी,ज्योति ओली देवेश सेन आदि प मौजूद रहे हैं।

देवभूमि खबर

Recent Posts

जिलाधिकारी पौड़ी ने किया तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण, राजस्व पुलिस वादों में लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पौड़ी ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने…

18 hours ago

चमोली में मैठाणा को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

चमोली। जिले के दशोली ब्लॉक स्थित मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित…

18 hours ago

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी: 32 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

हरिद्वार ।पुलिस मुख्यालय में आज सैनिक सम्मेलन और माह सितंबर की अपराध गोष्ठी का आयोजन…

18 hours ago

दून पुलिस की कुशल रणनीति से बसंत विहार डकैती का शत प्रतिशत माल बरामद, सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता…

18 hours ago

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.3 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…

20 hours ago

देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों के सौदागर को किया गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था फर्जीवाड़ा

देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…

21 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279