महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रेमनगर में किया जमकर प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर नगर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में टमाटर और प्याज पकड़ कर आक्रोश जताया। साथ ही गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अगुवाई में प्रेमनगर चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में टमाटर और प्याज रखकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहां की महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पहले से ही कोरोना काल के चलते तमाम लोग बेरोजगार हो चुके हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद महंगाई आसमान छू रही है। टमाटर, प्याज आदि के दाम काफी बढ़ गए हैं। रोजाना घर में इस्तेमाल किए जाने वाला टमाटर 80 रुपय किलो बिक रहा है। वही गैस के दाम में भारी उछाल आ गया है। हजार रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है जो कि काफी ज्यादा है। साथ पेट्रोल, डीजल में बेहताशा बढ़ोतरी हो गयी है। खाद्द सामग्री काफी महंगी हो गयी है।  इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। खास तौर से गरीब तबके का व्यक्ति महंगाई के कारण दिक्कतें झेल रहा है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदार्शन करती रहेगी।

इस अवसर पर राजीव पुंज,मोहित ग्रोवर ,महेश शर्मा जी,संजय शर्मा ,अरुण शर्मा ,राहुल तलवार,हरपाल पाली,कुलदीप नरूला, राजेश शर्मा,राजेश बाली,रविंदर खालसा,सुखपाल गांधी,अनु शर्मा,विनय शर्मा,तरुण चक्रवाती,सुनील कुमार,भारती जी,अमनदीप सिंह,विनय शर्मा,अमनदीप सिंह , चिराग मल्होत्रा, मेजर सिंह इनके नाम भी लिखवा देना ये भी मौजूद थे

देवभूमि खबर

Recent Posts

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने…

22 mins ago

सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल…

42 mins ago

यमकेश्वर में जमीन खरीद फरोख्त पर विवाद, कांग्रेस नेता विकास नेगी ने एसआईटी जांच की उठाई मांग

देहरादून। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस…

46 mins ago

उपनल कर्मियो के मामले में रिव्यू पिटिशन दायर करवाना आत्मघाती कदम: रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर ।जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने…

1 hour ago

देहरादून में स्मार्ट सिटी विकास के लिए मेयर के पास कोई विजन नहीं था: नवीन जोशी

देहरादून ।स्मार्ट सिटी विकास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री…

1 hour ago

ऋषिकेश में आबकारी टीम की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब…

1 hour ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279