मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ,विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

Spread the love

देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा देहरादून में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने श्री पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  चम्पावत  की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। 2025 में जब उत्तराखण्ड राज्य अपनी स्थापना का रजत जंयती वर्ष मनायेगा, उस समय हम हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है,  उसके अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए वे पूरी क्षमता एवं ऊर्जा से कार्य करेंगे। जन सहभागिता से उत्तराखण्ड का समग्र विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करे, यह सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के धेय वाक्य ‘‘ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’’ पर हम सब आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उनके साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया है। यह विकल्प रहित संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अन्त्योदय के मार्ग पर चलना है। प्रदेश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिपत्र/ संकल्प पत्र में जनता से किये वायदों को गंभीरता से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में ही हम राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़े। इसके लिए समिति का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि  देवभूमि उत्तराखण्ड आध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र तो है ही, साथ ही वीरों की भूमि भी है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को घोषित किया उम्मीदवार

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक…

14 hours ago

श्रीनगर पुलिस ने 8.76 ग्राम स्मैक के साथ 3 शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार

श्रीनगर।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एसएसपी के सख्त…

14 hours ago

मोरी में 5.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन - 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार…

14 hours ago

उत्तरकाशी में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। एटीएम का शटर तोड़कर मशीन में छेड़छाड़ और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी…

14 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वेचौक,…

14 hours ago

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक में जागरूकता अभियान और पुनर्गठन पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक देहरादून में…

14 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279