मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

Spread the love

उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊखड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की। तथा वाहन दुर्घटना में मृतक सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अन्य बस में सवार मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।  कल घटना की सूचना मिलते ही हम लगातार उत्तराखंड सरकार के सम्पर्क में थे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशन में राहत और बचाव  कार्य तत्काल प्रारम्भ  किए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितनी जल्दी हो सकता था सभी ने तेजी से काम किया। जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा  रात में ही पार्थिव शरीर को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही तेजी से की गई। यात्रियों के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट देहरादून भेजा गया है। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से खुजराहो (मध्यप्रदेश) पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जाएगा।

       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हृदयविदारक बस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा करने आ रहें तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा वयवस्था सुनिश्चित करने एवं सुगम व सुदृढ़ यात्रा को लेकर लगातार रजिस्ट्रेशन कि वयवस्था कर रहे है उसके बावजूद यह घटना हुई जो बेहद दुःखद है इस घटना का माo प्रधानमंत्री मोदी जी  ने भी स्वयं व्यक्तिगत रूप से लिया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी लगातार पहले दूरभाष पर घटना की जानकारी लेते रहें और उसके बाद  घटनास्थल पहुंचे है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी  घटना स्थल की जानकारी लेने स्वयं सीधे राज्य स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में गए,उसके बाद अपने राज्य के घायल लोगों को मिलने मैक्स हॉस्पिटल गए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,पुलिस द्वारा तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाला। राज्य सरकार की यही कोशिश  है की आज उनके पार्थिव शरीर उनके घरों को पहुंच जाएं। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को डामटा से सड़क के माध्यम से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है।   प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से  मृतक परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार एवं मध्यप्रदेश की सरकार मृतक के परिजनों को 5 लाख एवं  घायलों को 50 हजार की राशि देगी।  हमारी सरकार भी मृतक के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी।

    इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार,डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला,डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव,एसपी अपर्ण यदुवंशी,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनबीर सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, शालिनी नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं आधुनिक बीएस-06 मॉडल बसें,सीएम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड के परिवहन तंत्र को सशक्त…

3 mins ago

अपराधी हदें पार करने की भूल न करें, अंजाम भुगतने को रहें तैयार:मणिकांत मिश्रा

उधमसिंहनगर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। हाल ही में,…

34 mins ago

मुठभेड़ में पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, एसएसपी बोले – गोली का जवाब गोली से

उधमसिंहनगर।नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया में वन विभाग की टीम पर फायरिंग की घटना…

43 mins ago

युवा महोत्सव संस्कृति को उजागर करने का एक मंच है:प्रतीक जोशी

रिपोर्ट। ललित जोशी नैनीताल भीमताल के बहुउद्देश्यीय हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन…

3 hours ago

विधायकों के वेतन- भत्ते/ पेंशन बंद करवाकर ही दम लेगा मोर्चा :रघुनाथ सिंह नेगी

#प्रतिमाह 3 लाख के लगभग हैं वेतन- भत्ते।#पेंशन है 40,000 रुपए से शुरू। #वेतन सिर्फ…

4 hours ago

केदारनाथ उपचुनाव में डॉ. आशुतोष भंडारी होंगे पार्टी के चेहरे, जनता से सेवा का वादा

देहरादून। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ने देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता…

8 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279