केदारनाथ ।अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड,जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी तथा स्वागत किया ।दो दिन बाद संभावित पीएम का दौरा है।
मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम श्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के खुशहाली की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों ने उन्हें श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।
मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, अध्यक्ष सलाहकार समिति केदारनाथ नगर पंचायत श्री देव प्रकाश सेमवाल, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महावीर पंवार एवं दिनेश बगवाडी आदि मौजूद थे।