मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

Spread the love

 देहरादून ।यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप रविवार को हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं।

     मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत सम्बन्धी कार्य संचालित हो। इसके लिए कारगर व्यवस्था बनायी जाए। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

     दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ उपचुनाव में डॉ. आशुतोष भंडारी होंगे पार्टी के चेहरे, जनता से सेवा का वादा

देहरादून। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ने देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता…

2 hours ago

जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान

देहरादून। शराब की ओवररेटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल…

12 hours ago

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

उत्तरकाशी।प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर…

15 hours ago

मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का देहरादून में समापन

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा मिशन शक्ति के तहत गढ़वाल मंडल…

15 hours ago

अपर सहायक अभियंता, 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर के कालसी स्थित पीएमजीएसवाई कार्यालय में कार्यरत अपर सहायक अभियंता, सुन्दर सिंह चौहान…

16 hours ago

सेवा विस्तार के नियमों का दुरुपयोग कर रही है सरकार : राकेश राणा

टिहरी ।जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति…

16 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279