मूसलाधार बारिश के चलते 2 राज्य व 3 ग्रामीण मार्ग बंद

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास कल से लगातार डरावनी बारिश हो रही है।
अलबत्ता कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।पहाड़ो पर लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भारी बरसात के साथ साथ मलुवा सड़कों पर आ रहा है। यहाँ 2 राज्य मार्ग व 3 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये हैं।राज्य मार्ग बीरभट्टी , ज्योलीकोट क्वारब मार्ग दूसरा नैनीताल हल्द्वानी मार्ग मलुवा व पेड़ आने से मार्ग बाधित हो गये।वहीं ग्रामीण मार्ग हरतपा हली, रुषि खुर्पाताल, ज्योलीकोट गांजा मार्ग बंद हो गये हैं।

इन मार्गों को जिला प्रशासन , पी डब्ल्यू डी द्वारा खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।यहाँ बता दे कुछ दिन पूर्व पाषाण देवी मंदिर के पास डी एस बी कॉलेज छात्रावास में भूस्खलन की खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी।जिस कारण छात्रावास को तथा वहाँ पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।मूसलाधार बारिश के चलते उस स्थान पर पुनः भूस्खलन हो गया है।आज सरोवर नगरी में पर्यटक भी अपने कमरों में ही कैद रहे। पर्यटक स्थलों पर भी बिरानी छायी हुई थी।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नालों के बन्द हो जाने से सारा पानी सड़को पर आ गया । कई जगहों पर तलिया बन गया। सिविर का पानी भी झील में जा रहा है।समाचार लिखने तक का आड़ी तिरछी बारिश व चारों ओर घना कोहरा अभी भी छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा की जानकारी ली

Spread the love देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमर्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से मुख्यमंत्री ने फोन से वार्ता […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279