राजपुर और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर , भेजा जेल

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। नेहरू कालोनी और राजपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप लेकर डिलीवरी करने के लिए दून पहुंचे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने हेरोइन और स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बाईपास चैकी के समीप एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना पर नेहरू कालोनी थाने के एसओ दिलबर सिंह नेगी, चैकी प्रभारी आशीष रावत ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली। युवक के पास से पुलिस ने आठ ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नाम विपुल डोभाल पुत्र स्वर्गीय प्रफुल्ल डोभाल निवासी डांडी मथुरावाला बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, राजपुर थाने के एसओ अशोक राठौड़ ने बताया कि विगत दिनों से पुलिस को सूचना मिली रही थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में उत्तरकाशी से चरस लाकर देहरादून में बेच रहा है। सूचना मिली कि आरोपी उत्तरकाशी से बस से देहरादून आ रहा है। पुलिस टीम ने आईटी पार्क के पिछले गेट के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सवा किलो चरस, तराजू और स्कूटर बरामद किया है। युवक ने नाम कीर्ति सिंह नाथ पुत्र स्व. चैत सिंह नाथ निवासी ग्राम भडकोट पोस्ट सटियाली धार जिला उत्तरकाशी हाल पता डाकपट्टी राजपुर बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्टके तहत मुकदमा दर्जकिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास की 7 घोषणाएं की

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर…

27 mins ago

देहरादून: बंटी-बबली की तरह धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून। शातिर अंदाज में लोगों को धोखा देकर फाइनेंस किए गए वाहनों और महंगे सामानों…

30 mins ago

टिहरी पुलिस ने 830 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, नशामुक्ति अभियान जारी

टिहरी। टिहरी पुलिस ने 830 ग्राम चरस के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

44 mins ago

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने…

1 hour ago

सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल…

2 hours ago

यमकेश्वर में जमीन खरीद फरोख्त पर विवाद, कांग्रेस नेता विकास नेगी ने एसआईटी जांच की उठाई मांग

देहरादून। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279