राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने रूद्रप्रयाग मुख्यालय में संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

Spread the love

रूद्रप्रयाग । जिलाधिकारी श्री मनुज गोयल के निर्देश पर आज मुख्यालय में नगर स्थित विभिन्न होटल, लॉज, व ढाबों का निरीक्षण किया गया तथा इन्हें संचालित करने वाले व्यवसायियों को नियमानुसार रेट लिस्ट चस्पा करने सहित अन्य हिदायतें दी गयी।

      श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से ओवर रेट आदि की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम को मुख्यालय में संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग व नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा नगर के अन्तर्गत आने वाली होटल, लॉज, व ढाबों का निरीक्षण करते हुए उन्हें नियमानुसार रेट लिस्ट चस्पा करने सहित अन्य जरूरी निर्देश दिए गए। संयुक्त टीम द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों में रजिस्टेªशन, रेट लिस्ट, कमरों की संख्या आदि का निरीक्षण किया गया।
नायव तहसीलदार व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर यात्रियों से ओवररेट की शिकायत आ रही थी, जिसको लेकर आज जनपद में स्थित होटल, लॉज, ढाबे का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया निरीक्षण के दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा रखा सामान को हटवाया गया तथा पैदल आने-जाने का रास्ता खुला करने के बाद दुकानदारों का सख्त हिदायत दी गई कि फुटपाथ पर सामान न रखे। साथ ही होटल, लॉज, ढाबे तथा सब्जी विक्रेताओ को दुकान के बाहर अवश्य रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर नायव तहसीलदार रुद्रप्रयाग बलवीर शाह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चन्द्रशेखर चौधरी, राजस्व उप निरीक्षक पुनाड़ सफीक अहमद सहित मनोज कुमार एवं ओमप्रकाश उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

1 hour ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

3 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

4 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

4 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

4 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279