राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Spread the love

देहरादून।राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
     

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित  शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।
       

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम जनमानस को परिवार नियोजन सेवाओं वृह्द प्रचार प्रसार किया जाए:श्वेता राणा

Spread the love उत्तरकाशी।श्रीमती श्वेता राणा चौहान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थित में जिला महिला चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।। इस अवसर पर सचिव ने उपस्थित आमजनमानस, हेल्थ वर्कर एवं आशा कार्यकत्रियों को सीमित परिवार के फायदों एवं वृह्द परिवार के क्या नुकसान […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279