निर्दलीय विधायक राम सिंह ने पत्नी ब्लॉक प्रमुख संग थामा भाजपा का दामन

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।
नैनीताल- एक लम्बी जदोजहद के बाद आखिरकार भीमताल विधानसभा के वर्तमान निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ मे पत्नी कमलेश ने भी भाजपा का थामा दमन।उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख है।

कभी कांग्रेस के नेता कहे जाने वाले राम सिंह कैड़ा को जब 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर भीमताल विधानसभा के विधायक बने जिसके बाद लगभग अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद आखिरकार उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले भाजपा का दामन थाम लिया है।
उनके भाजपा में शामिल होते ही 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

आपको बता दें कि पहले भी एक बार उनके भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद भीमताल विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखने को मिली थी पर कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध भी किया था।देखने वाली बात यह है कि क्या भीमताल विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता राम सिंह कैड़ा को स्वीकार करेंगे या नहीं।वहीं एक बार फिर से विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी होने की आशंका भी जताई जा सकती है।
यहाँ बता दे कि कैड़ा वर्ष 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। कैड़ा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव के पदों पर भी रहे। और 2017 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय ही चुनाव मैदान में कूद गए और जीत दर्ज कर ली। राम सिंह कैड़ा ने राज्य आंदोलन के समय भी बड़ी लड़ाई लड़ी थी। वह कई वर्षों तक एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष भी रहे। यहाँ बता दे उनका पूरा परिवार राजनीतिक रहा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन मे कोई भी कार्य करना असंभव नही है: डॉ सुषमा टम्टा

Spread the love रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल। नैनीताल। कुमाऊॅ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के ओल्ड आट्स सेमिनार हॉल में चल रहे दीक्षारम्भ कार्यक्रम में डायरेक्टर ऑफ इनोवेशन एंड इनक्यूवेशन सेंटर डॉक्टर सुषमा टम्टा द्वारा छात्रों को पीपीटी के माध्यम से हाउस इट,क्लेप् बाॅक्स , ओला, जोमैटो […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279