वर्ष 20 में युवाओं को रचनात्मक दिशा देने का विशेष अभियान चलेगाः डॉ. पण्ड्या

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में देश-विदेश के कोने-कोने से आये हजारों परिजनों ने बुधवार को पवित्र यज्ञशाला में हवन कर वर्ष-2020 का स्वागत किया। वर्ष के प्रथम दिन गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि इस वर्ष सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ गायत्री की आराधना हेतु गृहे-गृहे गायत्री उपासना एवं सत्कर्म की ओर प्रेरित करने वाला गायत्री महायज्ञ को और अधिक गति देने का क्रम चलेगा। इसमें भागीदारी करने के लिए सभी वर्गों को जोड़ा जायेगा। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने सद्ज्ञान, सत्कर्म एवं सत्संग की गंगोत्री में स्नान करने के लिए सभी का आवाहन किया।

डॉ. पण्ड्या ने कहा कि वर्ष 2020 में देश-विदेश के लाखों युवाओं को रचनात्मक कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा। ये युवा राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। डॉ. पण्ड्या ने इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी का आवाहन किया। इस वर्ष नई पीढ़ी को सुसंस्कृत बनाने के उद्देश्य से ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण शिविर चलाये जायेंगे। गायत्री परिवार प्रमुख ने भारत के लिए वर्ष 2020 को शुभ बताते हुए नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि नया उत्साह, नई उमंग व उल्लास लिए कई शुभ संयोग लेकर वर्ष 2020 आ रहा है। यह वर्ष अच्छे विचारों को क्रियान्वित करने और अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने आया है। वहीं नववर्ष के प्रथम किरण का स्वागत के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें नौ पारियों में देश के कोने-कोने से आये साधकों ने गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से विशेष आाहुतियाँ डाली। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान एवं शांतिकुंज परिवार ने गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से भेंटकर नववर्ष के लिए विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में सम्पन्न कराये गये।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

19 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

19 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

20 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

20 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

20 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

21 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279