कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपादित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक की

Spread the love

देहरादून । शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपादित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक की।

क्षेत्र में विभाग से संबंधित समस्त विकास योजनाओं की एक -एक कर प्रगति पूछते हुए कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सपष्ट निर्देश दिए कि विकास के कामों में कतई ढ़िलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त योजनाएं यथा समय प्रारम्भ हों और निमार्ण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि निमार्ण कार्यों के पूर्ण होने में देरी होती है अथवा कार्यों की गुणवत्ता की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाऐगी। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यो के आगणन बनाकर तत्काल शासन को प्रेषित करें ताकि घोषणाओं का क्रियान्वयन ससमय पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता को बेहतर से बेहतर आधारभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करवाने हेतु कटिबद्ध है। नागरिकों को अधिक से अधिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु हमारा प्रयास रहता है कि जिस भी सरकारी एजेंसी के माध्यम से सम्भव हो पाए वहां से आम नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु विकास कार्य संपादित करवाए जाएं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डी0सी0 नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, अरविन्द डोभाल, राम बहादुर खत्री, तेज बहादुर खत्री, सविता, सहायक अभियंता पीवी सिंह, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

16 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

16 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

18 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

18 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

18 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

18 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279