विधायक के साथ जिला अधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल । जनपद नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य स्थिति में लाने हेतु लगातार कार्य किये जा रहे है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्र चुकम पहुॅच कर आपदा-राहत कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल के निर्देश पर चुकम में आपदा पीड़ितों के रहने के लिए 50 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही पूरे गॉव को राशन वितरित किया गया।
चुकम में क्षतिग्रस्त लाइनों को सही करते हुए विद्युत व्यवस्था भी बहाल की गयी है।
इस दौरान जिलाधिकारी गर्ब्याल ने आपदा से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया
तथा आपदा पीड़ितों से वार्ता की। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल चुकम में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिये।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है तथा पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्रता से दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों आपदा पीड़ितों के दर्द को समझते हुए पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गयी है।

उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने बताया । आपदा प्रभावित क्षेत्र सुन्दरखाल तथा पुछड़ी में 32 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही जरूरतन्दों को राशन उपलब्ध कराया गया है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में खाद्य कारोबारियों पर सख्त छापेमारी, त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कड़ी नजर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के…

5 hours ago

उत्तराखंड में यातायात सुधार के लिए एआई आधारित समाधान पर विशेष गोष्ठी आयोजित

देहरादून।  पुलिस महानिरीक्षक और निदेशक यातायात, श्री अरुण मोहन जोशी, ने राज्य में बढ़ती यातायात…

5 hours ago

रुद्रपुर में 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल (30 लाख रुपये) के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस और ANTF ने अवैध नशे और…

17 hours ago

कांग्रेस भवन में स्व. नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिवस और पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून: कांग्रेस के शीर्ष नेता और उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी…

17 hours ago

मसूरी में जनता दरबार में 53 शिकायतें सुनीं, अधिकांश का मौके पर समाधान

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर में जनता दर्शन और जनता…

17 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279