विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

Spread the love

देहरादून । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है।

श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर स्वयं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वहां उपस्थित रहे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है, मैं सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत करता हूँ। सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, ऐसी मैं मंगलकामना करता हूँ। हमारी सरकार चारधाम यात्रा हेतु वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से श्री यमुनोत्री धाम के मुख्य पुजारियों एवं वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुजनों को अक्षय तृतीया एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

1 hour ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

3 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

3 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

4 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

4 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279