सामुदायिक, स्मार्ट पुलिसिंग को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने सराहा,डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून।सामुदायिक, स्मार्ट पुलिसिंग के उद्देश्यों को पूरा करती उत्तराखण्ड पुलिस की इन पहलों को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने सराहा

प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की जो परिकल्पना है उस दिशा में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस और अन्य पुलिस संगठनों के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों पर एक किताब “स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां प्रकाशित किया है। इसमें देश भर के पुलिस संगठनों के पुलिसिंग विषयक उल्लेखनीय कार्यों के कुल तीस चुनिंदा कार्यों को शामिल किया गया है।

उपरोक्त संस्करण में उत्तराखण्ड पुलिस की बाल भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु चलाए गए “ऑपरेशन मुक्ति”, स्मार्ट पुलिसिंग हेतु स्मार्ट चीता पुलिस की तैनाती और महिलाओं की थानों में पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिए समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने की मुहीम पर विस्तृत आलेख प्रकाशित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ’’ऑपरेशन मुक्ति’’ अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ Integrated Drive चलाकर प्रभावी Enforcement के माध्यम से बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करना, भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करना व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना है। अभियान की थीम ’’भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’’व “Educate a child” है। अभियान के अन्तर्गत भिक्षावृत्ति से हटाकर कुल 1430 बच्चों का स्कूल/डेकेयर होम में दाखिला कराया गया है।

चीता पुलिस को स्मार्ट बनाये जाने, उनकी कार्य क्षमता एवं दक्षता को बढ़ाये जाने के लिए कुल 148 (30 महिला व 118 पुरूष) कर्मियों को एक माह का प्रशिक्षण देकर उनकी वर्दी में अतिरिक्त उपकरण जैसे- बॉडी ऑन कैमरा, मल्टीपल बैल्ट, शॉर्ट रेन्ज आर्म्स देकर 24 फरवरी 2021 को जनपद देहरादून में तैनात किया गया।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। महिला सम्बन्धी एवं अन्य प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु इन डेस्क की स्थापना की गयी है।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धी के लिए समस्त पुलिसजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है। उत्तराखण्ड पुलिस ने अपने व्यवसायिक कर्त्वय के साथ ही अपने मानवीय एवं नैतिक कर्तव्यों का भी निर्वहन कर पुलिस की छवि को बहुत निखारा है। हमारा उद्देश्य हमेशा ही पीड़ित केन्द्रित एवं जन केंद्रित पुलिसिंग है। हमें इस छवि को बनाये रखना है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

9 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

9 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

11 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

11 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

11 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

11 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279