सुबोध उनियाल ने अयोध्या आस्था पथ और भरत घाट का किया लोकार्पण

Spread the love

ऋषिकेश। मुनि की रेती क्षेत्र अब अयोध्या नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगी। कृषि मंत्री और नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने मुनि की रेती क्षेत्र में जानकी पुल के पास बनकर तैयार हुए अयोध्या आस्था पथ और भरत घाट का लोकार्पण किया।

इस दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही जहां जानकी पुल का लोकार्पण हुआ। वहीं अब अयोध्या के नाम से बनाया गया आस्था पथ और भरत के नाम से बनाया गया गंगा घाट भी लोगों के लिए खोल दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। भरत घाट का निर्माण होने से अब श्रद्धालु आसानी से गंगा में आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। वहीं पूजा-पाठ और त्योहारों के समय भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।आपको बता दें कि ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी सेतु, शत्रुघन घाट के बाद भरत घाट और अयोध्या पथ बनकर तैयार हुआ है। इसके बाद बहुत जल्द लक्ष्मण झूला के पास बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे में यह क्षेत्र भगवान राम के परिवार को समर्पित किया जा रहा है, अब यह क्षेत्र अयोध्या नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सत्र से जुड़कर दिवंगत विधायकों को दी श्रद्धांजलि

Spread the loveदेहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना, पूर्व विधायक श्री के सी पुनेठा, श्री सुन्दरलाल मंद्रवाल, श्री अनुसूया प्रसाद मैखुरी और श्री तेजपाल सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुरेंद्र […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279