देहरादून। सुश्री राजुलबेन देसाई, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग ने श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के साथ भेंट वार्ता कर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की ।
इस दौरान महिला सुरक्षा हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे इनिशिएटिव, महिला हेल्पलाइन, 112 व 1090, महिला कॉउंसलिंग सैल, महिला हेल्पडेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल यूनिट, ऐच्छिक बयूरो, की जानकारी दी गई। माहिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु मुख्यालय स्तर पर जारी व्हाट्सएप प्लेटफार्म की भी विस्तृत जानकारी दी गई। जनपदों में महिलाओं, स्कूली बालिकाओ व कॉलेज की छात्राओं में सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता तथा स्व सुरक्षा हेतु चलाये गये कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
आयोग द्वारा इस अवसर पर सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई कि और अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं व इसके लिए जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी समन्वय किया जाए।
टिहरी ।शहर में पानी की आपूर्ति काफी अव्यवस्थित है, जिससे लोगों को नियमित रूप से…
टिहरी । शहर कांग्रेस कमेटी टिहरी द्वारा टिहरी शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर…
सहसपुर: सहसपुर (देहरादून), 21 अक्टूबर। सहसपुर ब्लॉक के सेलाकुई क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना…
#वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन हो ₹3000 प्रतिमाह।#नंबर एक पुल से खादर तक सड़क निर्माण…
रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में समय…
रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में समय…