सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ली जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण निदेशालय में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। विदित है की 21 अक्टूबर से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चमोली जनपद के सवाड़ गांव से किया जाना था परंतु प्रदेश में आई दैवीय आपदा के दृष्टिगत 21 अक्तूबर को चमोली से शुरू होने वाली शहीद सम्मान यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने बताया कि सम्भावित तौर पर 11 नम्वबर से यात्रा को प्रारम्भ किया जाऐगा।

इस बैठक में मंत्री ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों से उनके जिले में आपदा के कारण हुई क्षति की जानकारी ली तथा स्थिति सामान्य होते ही यात्रा का शुभारंभ करने के विषय में चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रशंसा की तथा सभी को उनका मनोबल ऊंचा रखने को कहा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समस्त शासन एवम् प्रशासन युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सेना की तरह इन विषम परिस्थितियों से डटकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा की शहीद सम्मान यात्रा एक पावन उद्देश्य के लिए की जा रही है और प्रदेश में स्थिति सामान्य होते ही इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।
इस यात्रा को लेकर शहीदों के परिजनों में उत्साह है और सभी ने इस प्रयास की सराहना की। उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और इस यात्रा से एक सकारात्मक संदेश न केवल हमारे प्रदेश में बल्कि पूरे देश में जायेगा।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण विभाग मेजर योगेंद्र यादव, उप निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल रावत व सभी जिलों के सैनिक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

9 mins ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

53 mins ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा…

1 hour ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

1 hour ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

2 hours ago

देहरादून में ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’ का शुभारंभ, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया ‘लेखक गाँव’ का लोकार्पण

देहरादून। तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’ का आयोजन देहरादून…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279