सैन्यधाम पहुंच तथा निकासी के लिए विकसित किए जाएंगे दो मार्ग : गणेश जोशी

Spread the love

देहरादून । राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सैन्यधाम को समय से निर्मित करवाने के लिए राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कमर कस चुके हैं। आज सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम के निमार्ण को गति देने के लिए अपने कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव, अपर सचिव, जिला प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान बीते 28-29 अप्रैल को उत्तर भारत के तीन प्रमुख युद्धस्मारकों का अध्ययन कर लौटी टीम द्वारा अपनी संस्तुतियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण भी दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण को 2023 के अंत तक पूर्ण कर लेने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। बीते शुक्रवार को मैंने स्वयं सैन्यधाम जा कर स्थिति का जायजा लिया था। आज हमारी टीम जो कि जालंधर, अम्बाला (र्निमाणाधीन) तथा राष्ट्रीय वार मेमोरियल, दिल्ली के डिजाइन का अध्ययन कर लौटी टीम ने भी अपनी संस्तुतियों का प्रस्तुतिकरण यहां पर दिया है।उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि जिस प्रकार चारधामों को देखने के लिए लोग आते हैं उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी लाखों लोग आएंगे। इसलिए सैन्यधाम आने और जाने के लिए सुगम मार्ग होने चाहिए। हमने यह तय किया है सैन्यधाम पहुंचने के लिए दोनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जाएगा।

कार्यदायी संस्था पेयजल संसाधन विकास एंव निर्माण निगम के ई0ई0 रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सैन्यधाम की भूमि समतलीकरण तथा चाहरदीवारी निमार्ण का कार्य सबसे पहले प्रारम्भ किया जा रहा है।

इस दौरान सचिव सैनिक कल्याण, दिपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव धर्मसत्तु, जिलाधिकारी आर0 राजेश कुमार, रवीन्द्र कुमार, संजय कुमार तथा प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

14 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

14 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

16 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

16 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

16 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

16 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279