स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर फ्लाई ओवर का नाम रखने को प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगाः सीएम

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में स्वामी श्रद्धानंद जी के 93वाँ बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का नाम स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मैदान में एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस देश की परम्पराओं और संस्कृति को अभिसिंचित ही नहीं किया है, बल्कि उसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत को विश्व में कीर्तिमान दिलाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों एवं छुआछूत पर स्वामी श्रद्धानंद जी ने प्रहार करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देश परिवर्तन की ओर जा रहा है। जिसकी कल्पना स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं अरविन्द घोष ने की थी, आज भारत उस ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड योग भूमि है, एक शांति प्रिय प्रदेश है। किसी भी अशांति का वातावरण प्रदेश में न हो, इसका सबको ध्यान रखना होगा। जिन पवित्र कार्यों के लिए गुरुकुल जैसे संस्थानों की स्थापना हुई, जिसके लिए स्वामी श्रद्धानंद जी ने बलिदान दिया, उनके इस बलिदान को याद कर हमें उनके द्वारा दिखाये गये पथ पर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चैहान, संजय गुप्ता, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो. रूप किशोर शास्त्री एवं स्वामी सम्पूर्णानंद आदि उपस्थित थे।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

रिव्यू पिटिशन दायर करवाना आत्मघाती कदम: रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर ।जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने…

10 mins ago

देहरादून में स्मार्ट सिटी विकास के लिए मेयर के पास कोई विजन नहीं था: नवीन जोशी

देहरादून ।स्मार्ट सिटी विकास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री…

15 mins ago

ऋषिकेश में आबकारी टीम की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब…

21 mins ago

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

17 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

19 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

19 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279