मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से किया विचार विमर्श

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया। श्री संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज  तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।
       

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहाँ की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
       

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

मुकेश अंबानी का बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दौरा, मंदिर समिति को 5 करोड़ का दान

रुद्रप्रयाग ।उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने…

12 mins ago

जन संघर्ष मोर्चा ने सिंहपुरा-नावघाट पुल की कनेक्टिविटी न होने पर विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप

विकासनगर। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले सिंहपुरा-नावघाट पुल की कनेक्टिविटी न होने के…

42 mins ago

पिटकुल ने उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड़ रुपये का लाभांश किया प्रदान

देहरादून। पिटकुल (उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड़ रुपये का…

47 mins ago

तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने नशा…

52 mins ago

टिहरी पुलिस का ड्रग्स तस्करों पर कड़ा प्रहार, 12.02 ग्राम स्मैक और 250 ग्राम चरस बरामद

टिहरी। जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी पुलिस ने दो…

57 mins ago

दून पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 9 लाख की स्मैक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के "ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025" के विजन को साकार करने के लिए…

1 hour ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279