समूह के खाते के चक्कर में 10 किमी पैदल ब्लॉक पहुंची महिलाएं निराश होकर घर को लौटी,महिलाओं में आक्रोश

Spread the love

अल्मोड़ा।जनपद के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्रामसभा बबुरियानायल में एक साल पूर्व गठित महिला समूह की महिलाओं में 10 किमी पैदल चलकर ब्लॉक पहुंचने पर अधिकारियों के न होने पर आक्रोश है।

गौरतलब है कि एक साल तक ग्रामीणों व ग्राम प्रधान बोरा ने वि०ख़० भैंसियाछाना मे महिलाओं का एनआरएलएम समूह बनाने हेतु ब्लाक मुख्यालय मे गुहार लगयी परन्तु वि०ख० भैंसियाछाना ने ना सुनी अंत मे बेबस होकर उन्होंने सी०एम० पोर्टल उत्तराखंड मे शिकायत दर्ज करा दी जिसका शिकायत क्रमांक 151521 है जिसमे उन्होंने साफ साफ लिखा कि ग्रामसभा बबुरियानायल ब्लाक मुख्यालय से 10 किमी की पैदल दूरी मे होने के कारण उनकी ग्रामसभा मे महिलाओ का एनआरएलएम मे समूह नही खोला जा रहा हैं जिससे 03 मार्च 2021 मे एनआरएलएम की एक टीम ग्रामसभा बबुरियानायल मे पहुँची तथा  महिलाओ के समूह गठन किये गए। परन्तु आज सात महीने बीत जाने पर भी महिलाओं के समूह का खाता नही खुल पाया। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समूह के दस्तावेज एनआरएलएम टीम को बैठक के एक हफ्ते बाद जमा करा दिए थे परंतु 5-6 महीने बीत जाने के बाद भी एनआरएलएम टीम से कोई कॉल या सूचना नही आयी अंत मे महिलओं द्वारा एनआरएलएम अधिकारी गुंजन को संपर्क करने पर  बताया गया कि 5 अक्टूबर को महिलाओं को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर समूह का खाता खोल दिया जाएगा ग्रामीण महिलायें काम धन्धा छोड़ ब्लाक मुख्यालय पहुँची जंहा ब्लाक मे बीडीओ और ना एनआरएलएम के अधिकारी उपलब्ध नहीं थे।महिलाएं निराश होकर खाली हाथ वापस लौटी।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी इन महिला समूह को बार बार खाता खोलने के लिए विकासखंड मुख्यालय में बुलाने और खाता न खोलने पर आपत्ति जताई और उन पदाधिकारियों की लापरवाही से नाराजगी जताई ।उन्होंने कहा कि खेती का सीज़न है। महिलाएं अपने घर काम व खेती का काम छोड कर ये समूह के खाते चक्कर में 10 कि0मीटर पैदल जाकर निराश होकर अपने घर को लौटी है।सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

4 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

4 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

5 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

5 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

5 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

6 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279