अल्मोड़ा।जनपद के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्रामसभा बबुरियानायल में एक साल पूर्व गठित महिला समूह की महिलाओं में 10 किमी पैदल चलकर ब्लॉक पहुंचने पर अधिकारियों के न होने पर आक्रोश है।
गौरतलब है कि एक साल तक ग्रामीणों व ग्राम प्रधान बोरा ने वि०ख़० भैंसियाछाना मे महिलाओं का एनआरएलएम समूह बनाने हेतु ब्लाक मुख्यालय मे गुहार लगयी परन्तु वि०ख० भैंसियाछाना ने ना सुनी अंत मे बेबस होकर उन्होंने सी०एम० पोर्टल उत्तराखंड मे शिकायत दर्ज करा दी जिसका शिकायत क्रमांक 151521 है जिसमे उन्होंने साफ साफ लिखा कि ग्रामसभा बबुरियानायल ब्लाक मुख्यालय से 10 किमी की पैदल दूरी मे होने के कारण उनकी ग्रामसभा मे महिलाओ का एनआरएलएम मे समूह नही खोला जा रहा हैं जिससे 03 मार्च 2021 मे एनआरएलएम की एक टीम ग्रामसभा बबुरियानायल मे पहुँची तथा महिलाओ के समूह गठन किये गए। परन्तु आज सात महीने बीत जाने पर भी महिलाओं के समूह का खाता नही खुल पाया। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समूह के दस्तावेज एनआरएलएम टीम को बैठक के एक हफ्ते बाद जमा करा दिए थे परंतु 5-6 महीने बीत जाने के बाद भी एनआरएलएम टीम से कोई कॉल या सूचना नही आयी अंत मे महिलओं द्वारा एनआरएलएम अधिकारी गुंजन को संपर्क करने पर बताया गया कि 5 अक्टूबर को महिलाओं को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर समूह का खाता खोल दिया जाएगा ग्रामीण महिलायें काम धन्धा छोड़ ब्लाक मुख्यालय पहुँची जंहा ब्लाक मे बीडीओ और ना एनआरएलएम के अधिकारी उपलब्ध नहीं थे।महिलाएं निराश होकर खाली हाथ वापस लौटी।
रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी इन महिला समूह को बार बार खाता खोलने के लिए विकासखंड मुख्यालय में बुलाने और खाता न खोलने पर आपत्ति जताई और उन पदाधिकारियों की लापरवाही से नाराजगी जताई ।उन्होंने कहा कि खेती का सीज़न है। महिलाएं अपने घर काम व खेती का काम छोड कर ये समूह के खाते चक्कर में 10 कि0मीटर पैदल जाकर निराश होकर अपने घर को लौटी है।सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।