14% सरकारी अंशदान पर इनकम टैक्स में छूट दिए जाने पर एनएमओपीएस उत्तराखंड ने किया स्वागत
देहरादून । पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड ने 14% सरकारी अंशदान पर इनकम टैक्स में छूट दिए जाने पर स्वागत किया ।
एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली ने कहा कि सरकार ने 14% अंशदान पर आयकर में छूट देकर अच्छा किया है किंतु अच्छा होता सरकार एनपीएस को समाप्त कर ओ पी एस को लागू करती जो लाखों लाख कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है और कर्मचारी एनएमओपीएस के बैनर तले लगातार आंदोलनरत हैं प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा चेयरमैन संघर्ष समिति जगमोहन सिंह रावत प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी प्रचार प्रसार सचिव श्री हर्षवर्धन जमुलो की एवं सचिवालय शाखा के अध्यक्ष श्री निशांत सिंह मदन चंद राणा मयंक बिष्ट चंद्रमोहन डोभाल रणजीत रावत महेश धर्म सत्तू हेमलता कजारिया मनीषा कंडवाल प्रेमलता गुसाईं एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि कर्मचारियों को उम्मीद थी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगी इस बजट में ऐसा न करके सरकार ने कर्मचारियों को निराश किया है ।
एनएमओपीएस के पदाधिकारियों का यह भी कहना था कि सरकार को आयकर का स्लैब बढ़ाना चाहिए था और 4800 ग्रेड पे तक सभी कर्मचारियों को आयकर में पूरी तरह से छूट दी जानी चाहिए अभी भी सरकार को पांच राज्यों में चुनाव के दृष्टिगत आयकर में छूट देनी चाहिए ।

