HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य स्थापना दिवस पर 15 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

राज्य स्थापना दिवस पर 15 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास, प्रतिष्ठा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज तथा फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मानित किया जाएगा।

लोक जागर गायन के क्षेत्र में हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। लोक गायिका रेशमा शाह को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस पर इन सभी विभूतियों को सम्मानित कर प्रदेश के प्रति उनके योगदान को सम्मान दिया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles