2013 की स्थिति ध्यान में रखे सरकार ,ठोस कदम उठाने की है जरुरत : संजय भट्ट

Spread the love

देहरादून।आम आदमी पार्टी प्रवक्ता संजय भट्ट ने चमोली के रिणी गांव में आई जल प्रलय पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर टूटने से आई जल प्रलय से ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बहने की खबरें भी हैं ,जिनको वो अपनेे श्रद्वासुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि जल प्रलय से काफी नुकसान हुआ जिसका अभी पूर्ण आंकलन नहीं किया जा सकता है।

आप प्रवक्ता ने कहा कि, 2013 में भी प्रदेश में भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान भी सैकडों लोगों ने उस जल प्रलय में अपनी जानें गंवा दी थी। उन्होंने कहा कि ,ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए ,वो भगवान से प्रार्थना कर रहे है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से भी अपील है कि, वो अतिशीघ्र ही नदी किनारे अलर्ट जारी करते हुए रेस्क्यू पर पूरा ध्यान दें । जो लोग नदी किनारे रह रहे हैं ,और जहां पर खतरा हो सकता है ,उन जगहों को तुरंत सरकार खाली करवाए। उन्होंने कहा कि दोबारा 2013 की स्थिति उतपन्न ना हो, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे,ताकि जानमाल का नुकसान कम हो सके।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया है, कि आप कार्यकर्ता उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इस जल प्रलय से नुकसान पहुंचा है, और साथ ही शासन प्रशासन का भी पूरा सहयोग करें। उन्होंने एक बार फिर कामना की, कि इस जल प्रलय से ज्यादा नुकसान ना हो । इसके साथ ही आप प्रवक्ता ने लोगों से भी गुहार लगाई कि ,ऐसी घडी में संयम से काम लें और शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

2 mins ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

2 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

2 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

2 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279