2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा:मुख्यमंत्री

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

        मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

        मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।
      शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

        इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, डीजीपी श्री अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एस.एस.पी श्री दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को घोषित किया उम्मीदवार

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक…

12 hours ago

श्रीनगर पुलिस ने 8.76 ग्राम स्मैक के साथ 3 शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार

श्रीनगर।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एसएसपी के सख्त…

12 hours ago

मोरी में 5.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन - 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार…

12 hours ago

उत्तरकाशी में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। एटीएम का शटर तोड़कर मशीन में छेड़छाड़ और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वेचौक,…

12 hours ago

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक में जागरूकता अभियान और पुनर्गठन पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक देहरादून में…

12 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279