27 वे दिन धरना एवं 5 वे दिन क्रमिक अनशन जारी

Spread the love

देहरादून।प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोधी सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में टोल प्लाजा निरस्त करने एवं निरस्तीकरण के शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर 27 वे दिन धरना एवं 5 वे दिन क्रमिक अनशन जारी है।

आज नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष व ट्रक यूनियन महासंघ के अध्यक्ष दीप शर्मा ट्रक एसोसिएशन के सुरेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, कुशल पाल, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र चौधरी, शिवराज सिंह, दिनेश पोखरियाल, रोहित मित्तल, विनय डबराल के साथ क्रमिक अनशन में बैठे हैं! इस अवसर पर दीप शर्मा ने कहा कि टोल प्लाजा का पुरजोर विरोध किया जाएगा उन्होंने टोल प्लाजा निरस्तीकरण के संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक / विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की घोषणा के बावजूद अभी तक शासनादेश जारी न करने को क्षेत्रीय जनता के साथ मजाक बताया
सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने क्षेत्र की जनता से टोल प्लाजा के विरोध में सड़कों पर उतरने की अपील की है!! इस दौरान शोभा भट्ट, पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, संजय पोखरियाल, सोहन सिंह रौतेला, देव सेमवाल, आशा सिंह चौहान, दीपक नेगी, हरभजन सिंह चौहान, लालमणि रतूड़ी, विजय पाल सिंह पवार, कुंवर सिंह गुसाईं, रोशन ब्यास, बाबूराम धारवान आदि ने धरना दिया संचालन भगवती प्रसाद सेमवाल ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles