उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में दिनांक 22-10-2024 की शाम 8:00 बजे, सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग, श्री बृजेश कुमार सन्त ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के सम्बन्ध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश (14-10-2024) पर स्थिति स्पष्ट की गई। सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त आदेश के तहत फिलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के बीच फैली भ्रम की स्थिति को दूर किया गया।

सचिव श्री सन्त ने यह भी आश्वासन दिया कि संयुक्त मोर्चा की अन्य मांगों पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। वार्ता के बाद, संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री अशोक चौधरी ने निगम कर्मियों की प्रस्तावित कार्य बहिष्कार की योजना को वापस लेने की घोषणा की। यह निर्णय लिया गया कि आन्दोलन की आगे की दिशा पर विचार हेतु दिनांक 23-10-2024 को सभा में निर्णय लिया जाएगा।

आज दिनांक 23-10-2024 को पुनः पूर्वान्ह 10:30 बजे सचिव परिवहन की अध्यक्षता में पुनः वार्ता हुई, जिसमें संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि हड़ताल के कारण कुछ चालक/परिचालक अवकाश पर चले गए थे, जिसके कारण सुबह 20-25 प्रतिशत सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि, यह भी आश्वासन दिया गया कि दोपहर 12:00 बजे तक सभी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।

संयुक्त मोर्चा और परिवहन विभाग के बीच हुए आपसी सहमति के बाद, सभी पक्षों द्वारा आन्दोलन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

परिवहन निगम की सेवाएं अब पूर्णतः सुचारू रूप से चालू हैं और यात्रियों की असुविधा को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Recent Posts

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

2 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

2 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

2 hours ago

उत्तराखंड के राजकीय कार्मिकों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ, निःशुल्क इंश्योरेंस कवर भी शामिल

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने राज्य के राजकीय कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सेवाएं और सुरक्षा प्रदान करने…

5 hours ago

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगा गैप एनालिसिसः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून।सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस…

6 hours ago

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सशक्त भू-कानून और मूलनिवास के लिए उठी मांग

अल्मोडा।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से सशक्त भू-कानून और मूलनिवास की मांग को लेकर आवाजें उठाई…

6 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279