सचिवालय संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

सचिवालय संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अपने कार्मिकों का मतदान प्रक्रिया में नये कार्यकारिणी का गठन कराये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया । श्री सुनील लखेडा अध्यक्ष के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके अनुभागों एवं कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट की गयी। जिसमें अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव, वित्त श्री आनन्द बर्धन, सचिव वित्त, श्री दलीप जावलकर, डाॅ0 आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य, श्री वी0वी0आर0 सी0 पुरूषोत्तम, सचिव, सहकारिता, श्री रंजीत सिन्हा, सचिव आपदा प्रबन्धन के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों से भी शिष्टाचार भेंट की गयी। संघ की भेंट के दौरान सचिवगणों द्वारा संघ की मांगों के सम्बन्ध में सकारात्मक आश्वासन दिया गया। उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के द्वारा कचहरी स्थित उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों के शहीद स्थल पर जाकर आन्दोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की गयी संघ द्वारा मुख्यमंत्री से सचिवालय में सौहार्दपूर्ण और कार्यो हेतु अनुकूल वातावरण स्थापित करने का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया , साथ ही संघ से अपेक्षा की कि वह प्रदेश के शीर्षस्थ संस्था के अनुरूप कार्य करने हेतु अनुकूल माहौल तैयार करे।

प्रतिनिधिमंडल में श्री सुनील लखेड़ा अध्यक्ष , उपाध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी, संयुक्त सचिव रणजीत रावत, सम्प्रेक्षक लालमणि जोशी, सदस्य कार्यकारिणी उत्सव सेमवाल, राजेन्दर गोस्वामी उपस्थित रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष श्रीमती रेनू भट्ट प्रचार सचिव, रमेश सिंह बर्थवाल, कोषाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी बलवन्त भाकूनी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles