जिलाधिकारी ने तहसील विकासनगर दाखिला ख़ारिज कार्यक्रम में 1227 राजस्व वाद का मौके पर किया निस्तारण

जिलाधिकारी ने तहसील विकासनगर दाखिला ख़ारिज कार्यक्रम में 1227 राजस्व वाद का मौके पर किया निस्तारण
Spread the love

देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल से तहसील लम्बे समय लंबित मामलों को विशेष कैम्प दाखिला खारिज लगाकर निस्तारित किये जा रहे है। जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल से क्षेत्र के जनमानस एवं फरियादी में प्रसन्नता की लहर है। जनमानस द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल को सराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज अपने तय कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका तहसील विकासनगर पहुँची जहाँ आयोजित विशेष कैम्प दाखिला ख़ारिज कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, 1227 राजस्व वाद का मौके पर निस्तारण किया। जिसमें अविवादित दाखिल खारिज के 1155 वाद, विवादित दाखिल खारिज के 3 वाद, विरासतन के 55 वाद तथा धारा 33 / 39 के अन्तर्गत 4 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी बताया कि विशेष दाखिला खारिज कैम्प आयोजित करने का उदद्ेश्य यही है कि एक दिवस में सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहकर विभिन्न वादों का निस्तारण करते हुए जनमानस को राहत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों/लेखपालों को निर्देशित किया विभिन्न मामलों में गंभीरता पूर्व कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जनमानस की समस्याओं का समय पर समाधान हो तथा शासन प्रशासन के प्रति सम्मान एवं विश्वास का भाव बना रहे। फरियादियों के स्थान पर स्वयं अथवा अपने परिजनों को देखते हुए दायित्वों का निर्वहन करें।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार चमन सिंह, सहित सम्बन्धित पटवारी/लेखपाल, कार्मिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles