करोडों की चोरी के मामले में दून पुलिस को मिली एक और सफलता

करोडों की चोरी के मामले में दून पुलिस को मिली एक और सफलता
Spread the love

देहरादून। करोडों की चोरी के मामले में दून पुलिस को मिली एक और सफलता, फरार अभियुक्त के पिता को रायपुर पुलिस ने बड़ौद उ0प्र0 से चोरी के 48,00,000/- (अड़तालीस लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया।चोरी के रुपये को ठिकाने लगाने की योजना को पुलिस ने किया ध्वस्त, पुलिस अब तक कर चुकी है 3,08,00,000/- (तीन करोड़ आठ लाख रुपये ) की बरामदगी।

दिनांक 19-08-2023 को वादिनी मीनू गोयल पुत्री ओमप्रकाश गोयल निवासी न्यू डिफेन्स कालोनी विश्वनाथ एन्क्लेव रायपुर देहरादून ने दिनांक:- 18-08-2023 की रात्रि में अपने घर से रूपये व ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 345/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी। थानाध्यक्ष श्री कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-08-2023 को अभियुक्त सन्नी को विश्वनाथ इन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड़ से गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर चोरी किये गये 2,60,00,000/- (दो करोड़ साठ लाख रुपये), 02 ट्राली बैग एंव 02 वाहन बरामद किये गये थे। पूछताछ पर अभियुक्त सन्नी द्वारा बताया गया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने में उसका एक अन्य साथी धीरज पुत्र भूदेव निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौद उ0प्र0 भी शामिल था, जिसे उसने अन्य तीसरा रुपयो का बैग दिया था। अभियुक्त सन्नी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून में बंद है। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी एक अन्य टीम को जनपद बड़ौद उ0प्र0 रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त धीरज के घर व अन्य सम्भावित जगहों पर दबिश दी गयी, परन्तु वाँछित अभियुक्त धीरज फरार मिला। जिसके बारे में आस-पास के लोगो से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अभियुक्त खेती बाड़ी का काम करता है। पूर्व में देहरादून में भी रह चुका है। अभियुक्त धीरज का एक भाई दिल्ली पुलिस में नियुक्त है, जो कि नरेला दिल्ली में ही सरकारी आवास में रहता है। गाँव में अभियुक्त के पिता व पत्नी रहते है। घटना के बाद वह एक दिन अपने घर पर आया था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अभियुक्त के पिता भूदेव चोरी किये गये रुपयो में से भारी धनराशी को गाँव में ही छिपाने की फिराक में है। जिसके पश्चात् से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त के पिता व अन्य परिवार की निगरानी करनी शुरु कर दी, जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक 24-08-2023 को अभियुक्त धीरज के पिता भूदेव को उनके गाँव वाजिदपुर बड़ौद में उन्ही की ट्यूबेल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की भारी धनराशी कुल 48,00,000/- (अठतालीस लाख रुपये) एक सफेद कट्टे से बरामद की गयी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:- भूदेव पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बडौत जनपद बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 62 वर्ष, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

विवरण बरामदगी – 48,00,000/- (अड़तालीस लाख रुपये) रुपये नगद।

पुलिस टीम:-
टीम प्रभारी- श्री कुन्दन राम थानाध्यक्ष थाना रायपुर देहरादून
01- श्री नवीन जोशी व0उ0निरी0 थाना रायपुर देहरादून
02- उ0निरी0 श्री राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता थाना रायपुर देहरादून
03- उ0नि0 राजेश असवाल चौकी प्रभारी मयूर विहार रायपुर देहरादून
04- उ0नि0 रमन बिष्ट थाना रायपुर देहरादून (विवेचक)
05- हे0का0 सन्तोष कुमार, हे0का0 दीपप्रकाश, हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 त्रिभुवन सिंह, हे0का0 सतीश कुमार,
06- का0 पंकज ढौंडियाल, का0 सौरभ वालिया, का0 मनोज कुमार, का0 प्रमोद कुमार, का0 रणजीत राणा
07- हे0कां0 किरण एसओजी,

देवभूमि खबर