शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें:मयूर दीक्षित

शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें:मयूर दीक्षित
Spread the love

टिहरी।जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला सभागार, नई टिहरी में जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 60 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जो पुनर्वास, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, नगरपालिका आदि विभागों से संबंधित रही। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिक से अधिक फिल्ड विजिट करने, कार्यालयों में निरीक्षण पंजिका बनाकर अपने अधीनस्थ कार्यालयों में निरीक्षण करने तथा माह अपै्रल से अगस्त, 2023 तक समस्त कार्यक्रमों के अन्तर्गत कुल भ्रमण/दर्ज शिकायतें/सन्दर्भित पत्र एवं निस्तारण की सूचना गूगल सीट में भरने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता सुन्दर सिंह रावत प्रतापनगर से वार्ता कर जांच की गई कि उनकी शिकायत निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारी द्वारा फोन कॉल किया गया अथवा नहीं, संबंधित द्वारा बताया गया कि शिकायत के संबंध में अधिकारी द्वारा फोन कॉल की गई, जिससे वह संतुष्ठ है। जिलाधिकारी ने जिला योजना/राज्य सेक्टर योजना के अन्तर्गत समीक्षा करते हुए कम प्रगति वालें विभागों को कार्यों में प्रगति लाते हुए समयान्तर्गत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। सभी विभागों को दैवीय आपदा क्षति के इस्टीमेट बनाकर टेण्डर करने तथा प्राक्कलन 31 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही ई-ऑफिस, अपणू स्कूल अपणू प्रमाण, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, केसीसी एवं ईकेवाईसी, आदि कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम दिखोल गांव निवासी सत्येन्द्र सिद्धु ने अवगत कराया कि एनएच-94 चौड़ीकरण के कारण उनके को क्षति पहंुची है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई, इस पर उपजिलाधिकारी टिहरी को आपदा अधिनियमके सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही कर एक सप्ताह में अवगत कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कोट निवासी विशनदेई ने बताया कि बरसात से उसके भवन टूट गया तथा उनके पीएम आवास योजना का लाभ दिये जाने की मांग गई, इस पर एसडीएम टिहरी और डीडीएमओ को प्रकरण आपदा से संबंधित होने के कारण जानकारी प्राप्त कर आज ही रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ग्राम भेलुन्ता प्रतापनगर ने आवासीय मकान एवं गौशाला टूटने की शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम को आपदा से सहायतार्थ नियमानुसार जांच उपरान्त आवश्यक कार्यवाही करने तथा डीडीओ/बीडीओ को गौशाला की वास्तविक आवश्यकता की जांच करने व आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही मंजगांव-कालावन तेगना मोटर मार्ग की मरम्मत/डामरीकरण, कलावन तेगना-कद्दूखाल मोटर मार्ग निर्माण, पीएम आवास योजना के अन्तर्गत आवा दिये जाने, खेत, फल वृक्ष का प्रतिकर, ग्राम पंचायत गोठ की समस्याओं के निराकरण, भरण पोषण हेतु आर्थिक सहायता आदि प्रकरण दर्ज किये गये, जिन्हें संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, आईएएस प्रशिक्षु आसीमा गोयल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र कुमार, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, अधि.अभि.लोनिवि डी.एम.गुप्ता, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles

heading combining brand name with relevant LSI keywords naturally. Also must use https://abukingofficialau.com/en-au/ keyword in first or second paragraph. Use for main sections and for subsections. Use tags for all paragraphs. Use lists and subheadings to avoid >150 words in a row. At least two bullet lists or numbered lists per 700 words (~2-3 lists). No bold text.We need to pick one player behavior pattern: likely “short, high-intensity sessions focused on quick outcomes” since they mention quick engagement. We’ll stick to that pattern.We need to incorporate random facts: maybe mention some game providers, some features like instant games (Aviator, Plinko), live casino, etc. Not all.Also mention mobile gameplay, as it’s short sessions.Must include the URL.Remember: no more than 150 words of plain text in a row. So incorporate lists.We need 10-12 sections each 200+ words. That’s about 2000 words total.Let’s outline sections:1. AbuKing Casino: Quick Wins, Mobile Fun, and Instant Thrills2. Why AbuKing Appeals to the Quick-Play Crowd3. Getting Started: Rapid Sign‑Up and First Deposit4. The Pulse of Instant Games5. Live Casino: A Fast‑Track to Big Payoffs6. Slot Selection for the Intensifier – Pragmatic Play & Quickspin Highlights7. Crash Games: The Edge of Risk and Reward8. Managing Your Bankroll in Short Sessions9. Mobile Interface: Seamless Navigation on the Go10. Real‑World Player Journeys: A Snapshot of a 10‑Minute Session11. Staying Ahead: Bonuses That Fit the Quick‑Play Style12. Take the Leap – Experience AbuKing’s Fast‑Paced Action NowWe need at least 12 sections, 200 words each ~ 2400 words >2000. But requirement 1800-2000, so maybe 11 sections of ~170-180 each? But we need 200 words minimum per section. So 11*200=2200 >2000. We could do 10 sections of 200 =2000 exactly. Let’s do 10 sections.So we will have 10 sections with 200-220 words each: 2000-2200 words.We must include bullet lists at least 2 per 700 words (so at least 3 lists overall). We’ll include lists in several sections.No bold text.We must not exceed 150 words of plain text consecutively. We will insert lists in between.Let’s craft content. Ensure we use the URL in first or second paragraph.Let’s start.Word count: We’ll approximate.Let’s write each section carefully, ensuring >200 words per section.We must use tags for paragraphs. Each paragraph inside tags.Let’s write.We’ll count roughly; but we need to ensure each section has at least 200 words. We’ll approximate but try to meet requirement.Also need to use no bold tags.Let’s produce final answer.AbuKing Casino: Quick Wins, Mobile Fun, and Instant Thrills