मारुती साह ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

मारुती साह ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाये  सवाल
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में जहाँ महात्मा गाँधी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही थी वही सामाजिक कार्यकर्त्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन साह ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा जहाँ नगर पालिका प्रसाशन महात्मा गाँधी व डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति में मालार्पण कर रहे थे। वही शहीद हुए मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना भूल गए तो श्री साह ने ज़ब याद दिलाया तो नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वितीय ने श्री साह से कहा आप कौन होते है। इस पर श्री साह ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही और कहा कि अति शीघ्र आम जनमानस की बैठक कर निर्णय लिया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles