पीजी कॉलेज नई टिहरी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती
नई टिहरी ।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में ध्वजारोहण के साथ बापू एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई ।महापुरुषों की जयंती इसके पश्चात राम धुन तथा देशभक्ती के गीतों के माध्यम से महापुरुषों को याद किया गया ।
अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी ने छात्रों एवं महाविद्यालय के कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्वपटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं ।
वह इन महापुरुषों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की ही परिणीति है जिन्होंने विविधताओं से परिपूर्ण इस राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर एकता की मिसाल कायम की और देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई, हम सभी को उनके व्यक्तित्व आदर्शो एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपना कर राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
प्राचार्य के संबोधन के पश्चात आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की समाप्ति पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित अनेक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति गान एवं काव्य पाठों के द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे समिति तथा प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे समिति के नोडल अधिकारी डॉ पीसी पैन्यूली ने कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य का आभार व्यक्त किया और महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉक्टर रजनी गुसाई और समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु प्रशिक्षित किया l
इस अवसर पर प्रोफेसर डी पी एस भंडारी, डॉ रजनी गुसाई, डॉ विजय प्रकाश सेमवाल डॉ आशा डोभाल डॉ पद्मा वशिष्ठ डॉ गुरुपद गुसाई डॉ दिनेश पांडे डॉक्टर सुभाष नौटियाल डॉ विजय राज उनियाल डॉ पुष्पा पवार डॉक्टर आरती डॉक्टर हेमलता डॉ बीडीएस नेगी डॉक्टर कामिनी पुरोहित तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

