पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर स्थित पुलिस चौकियों का किया गया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर स्थित पुलिस चौकियों का किया गया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत द्वारा केदारनाथ से गौरीकुण्ड तक स्थित सभी पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार निर्देश दिये गये:-
1- केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की ऑपरेशन मुस्कान के तहत हर सम्भव मदद किये जाने के निर्देश दिये गये। खोया पाया केन्द्रों से सम्बन्धित ड्यूटियों पर नियुक्त कार्मिकों को मानवीय एवं संवेदनशील तरीके से ड्यूटी सम्पादित करने जाने के निर्देश दिये।
2- केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले गंदगी फैलाने वालों व धाम की पवित्रता व मर्यादा भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
3- हैलीपैड पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का निर्वाह किये जाने के निर्देश दिये, हैलीपैड पर अनावश्यक भीड़ न होने व हैलीपैड को खाली रखने के निर्देश दिये गये।
4- श्रद्धालुओं की सुगम और सरल दर्शन व्यवस्था हेतु मन्दिर परिसर सहित सम्पूर्ण लाइन व्यवस्था को प्रभावी तरीके से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये। पैदल मार्ग होते हुए मंदिर तक पहुंचने पर श्रद्धालु थका रहता है, ऐसे में उनकी यथासम्भव मदद की जाए।
5- स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये गये कि किसी भी प्रकार से अभद्रता की शिकायत क्षमा योग्य नही होगी, इस हेतु यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो इस सम्बन्ध में तत्काल पुलिस चौकी के स्तर पर सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
6- केदारनाथ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को “अतिथि देवो भव” की भावना के व्यवहार के साथ बहुत सुरक्षित यात्रा का एहसास दिलाया जाए।
7- घोड़ा पड़ाव की ड्यूटियों का निरीक्षण कर कर्तव्य निर्वहन कर रहे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
8- पैदल मार्गो में ग्लेशियर प्वाइंटों पर भी पहले की भांति पूर्ण सजगता व सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गये।
9- चौकी लैंचोली, चौकी भीमबली, चौकी जंगल चट्टी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों को ड्यूटी के सम्बन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया की यात्रा मार्गों पर यात्रियों की हर सम्भव मदद एवं उनके साथ मृदु व्यवहार रखा जाये।10- निर्देशित किया गया कि अपने अपने चौकी क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले हेलीपैड लैन्चोली,भीमबली, चीरवासा हेलीपैडो में अनावश्यक भीड़ भाड़ एवं अतिक्रमण न होने पाए, किये गये अतिक्रमण को सम्बन्धित सैक्टर अधिकारियों के सहयोग से तत्काल हटवाये जाने के निर्देश दिये गये। इन हैलीपैडों का उपयोग आकस्मिकता की दशा में किया जा सकता है।
11- यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण व अनावश्यक भीड़ भाड़ न होने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मार्गों की साफ सफाई हेतु सम्बन्धित चौकी प्रभारी को सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
12- भीमबली क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामबाड़ा पुल के आस-पास सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि पुलों में अनावश्यक भीड़ को एकत्रित न होने दिया जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलों की मरम्मत हेतु सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वार्ता की जाए।
13-पैदल यात्रा मार्ग में संवेदनशील व खतरनाक मार्ग क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओं को गतिमान दशा में रखे जाने के निर्देश दिये गये।
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

