राज्य आंदोलनकारी मंच ने प्रवर समिति की बैठक टलने पर की नाराजगी व्यक्त

राज्य आंदोलनकारी मंच ने प्रवर समिति की बैठक टलने पर की नाराजगी व्यक्त
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने प्रवर समिति की बैठक टलने पर नाराजगी व्यक्त की।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि 02-अक्टूबर को शहीद स्मारक में स्वयं उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि प्रवर समिति की बैठक जल्द बुलाई जाय इस पर मुख्यमंत्री द्वारा जल्द बैठक कराने का आश्वाशन दिया था। लेकिन आज बैठक पुनः टलने से सभी राज्य आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। आज ही लोक सेवा आयोग की भर्ती की खबर पढ़ी तो लगा कि जब पद ही नहीं होंगे तो आरक्षण का लाभ कब केसे मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने प्रवर समिति की बेठक टलने पर नाराजगी व्यक्त की और अब उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की है कि दिनांक 11-अक्टूबर को होने वाली बैठक में सत्तापक्ष व विपक्ष जल्द इसका निस्तारण करंगे जिससे सरकार के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की तपस्या का परिणाम निकल सके।

देवभूमि खबर

Related articles