हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा
Spread the love

हरिद्वार। पुलिस ने झाड़ियां में मिले अज्ञात शव के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा करते हुए अभियुक्त करन उर्फ सागर को रोड़ी बेल वाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात कर बच्चों संग घर से निकला थाकेस सुलझाने हेतु एसएसपी ने 07 टीमें बनाई थीं।प्रकरण में महिला को न्याय दिलाने, हरिद्वार पुलिस स्वयं बनी थी वादी300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 500 से अधिक होटल/धर्मशालाएं, 800 से अधिक रिक्शा एवं ई-रिक्शा टटोलने पर मिले थे महत्वपूर्ण सुराग

दिनांक 29/09/2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हिल बाईपास रोड रबर फैक्ट्री के सामने जंगल में करीब 500 मीटर अंदर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र नरेंद्र सिंह रावत, SHO कोतवाली नगर भावना कंथोला, SSI रमेश कुमार सैनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्ट्या महिला को उसी के पहने कपड़े व नाड़े से गला घोंट कर मारा गया था। घटनास्थल के आसपास तलाश करते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास किये गये लेकिन घटनास्थल पर घटना के संबंध में कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नही मिल पाया।

महिला संबंधी घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मातहत ऑफिसर्स को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए शव के शिनाख्त और घटनाक्रम के खुलासे के लिए 07 टीमें गठित कर मॉनिटरिंग की कमान स्वयं सम्भाली। सभी टीमों को दिए गए टॉस्क डिफरेन्ट और क्लीयर थे।

लगातार ग्राउंड में की जा रही कड़ी मेहनत और भागदौड़ के दौरान काम कर रही पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर स्थानीय स्तर व गैर जनपद में पूछताछ एवं मालूमात के साथ ही लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे फुटेज चैक किए।दिन रात की जा रही पुलिस की इस मेहनत से आखिरकार मृतक महिला के हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला किसी कैमरे में हर की पैड़ी क्षेत्र में एक पुरूष के साथ दिखाई दी। महत्वपूर्ण सुराग पर आगे बढ़ते हुए पुलिस टीम ने अन्य जानकारी जुटाते हुए महिला की पहचान कर दिनांक 09.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त करन उर्फ सागर को रोड़ी बेल वाला के पास से दबोचा।

पुलिस टीम-
1- SHO कोतवाली नगर भावना कैंथोला
2- SSI रमेश कुमार सैनी
3- SI नरेंद्र सिंह रावत (चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया)
4- SI रघुबीर रावत (चौकी प्रभारी मायापुर)
5- SI मनोज गैरोला
6- C निर्मल रांगड
7- C सतीश नौटियाल
8- C सुनिल
9- C राजेश सिमलटी
10- C आनंद
11- C मुकेश उनियाल

देवभूमि खबर

Related articles