बेरोजगार संघ ने फूंका सरकार का पुतला
देहरादून।देवभूमि खबर।। उत्तराखंण्ड बेरोजगार संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। बेरोजगार धरना स्थल पर बेरोजगार युवा प्रदेश अध्यक्ष बाॅंबी पंवार के नेतृत्व में इक्कठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
उन्हांेने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार आज रोजगार वर्ष मना रही है जो कि अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है क्योकि सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के युवाओं को पूरे वर्ष कोई रोजगार तो दिया नहंीं फिर इस तरह के आयोजनों पर करोडांे रूपये खर्च करके युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि सरकार को इस तरह के आयोजनों की बजाए उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। रोजगार के लिए ठोस नीति बनाई जाये। बेरोजगार युवा संघ द्वारा लैंसडाउन चैक पर उत्तराखण्ड सरकार का पुतला फूंका गया। अध्यक्ष बाॅंबी पंवार ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि रिक्त पदों को भाजपा की सरकार आने पर 6 माह के भीतर भर दिया जायेगा। किंतु दो साल बीतने के उपरान्त भी सरकार द्वारा भर्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा रिक्त पदों पर अतिशीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं की गई तो आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड के बेरोजगार भाजपा को सबक सिखायेंगे। इस अवसर पर बाॅंबी पंवार, सचिन थपलियाल, मेहर राणा, गिरीश रावत, सत्यम रांठा, विरेश चैधरी, शुभम नौटियाल, दीपक रवि, निरंजन, पवन गौड, नवीन, धीरज आदि सहित सैकडो बेरोजगार उपस्थित थे।

